फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers Join Agricultural Producer Organization : Dr. Jagveer

कृषि उत्पादक संगठन से जुड़ लाभांवित होने की दी जानकारी

Fri, 10 Jun 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers Join Agricultural Producer Organization : Dr. Jagveer
हमीरपुर। किसान भाई कृषि उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़ें। जिससे उन्हें फसल का उचित लाभ मिल सके। कृषि क्षेत्र के जोखिम से बच सकें। यह बात हिसार के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. जगवीर रावत ने किसानों से कही।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रसार विभाग के सभागार में शुक्रवार को कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डा. रावत ने कहा कि किसान एफपीओ के माध्यम से अपनी फसलों का चुनाव खुद करें। जिससे उन्हें जोखिम कम उठाना पड़े। मौसम की मार का उसमें कोई फर्क न पड़े। एफपीओ सेल के सलाहकार पीएस ओझा ने एफपीओ से मिलने वाली योजनाओं और लाभ की जानकारी किसानों को दी। कहाकि आने वाले समय में सरकार की सारी योजनाओं का लाभ एफपीओ के माध्यम से ही मिलेगा।
विज्ञापन

बीकेडी एसएस किसान प्रोड्यूसर कंपनी के एफपीओ निदेशक देव सिंह ने बताया कि छोटे-छोटे किसान हितकारी समूहों का गठन कर एक ही तरह के कार्य करने को प्रेरित करना है। वह पशुपालन, उन्नत किस्म की फसलें या अन्य कोई काम कलस्टर बनाकर कर सकते हैं। एफपीओ कृषि यूनिवर्सिटी या कृषि विज्ञान केंद्र के साथ मिलकर काम करते हैं। कार्यशाला में जिले में गठित कृषक उत्पादक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed