फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers demanded electricity by protesting on Banda State Highway

Hamirpur News: बांदा स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन कर किसानों ने मांगी बिजली

Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded electricity by protesting on Banda State Highway
भरुआ सुमेरपुर। पावर कारपोरेशन की उदासीनता के चलते चार माह से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर न रखे जाने पर टेढ़ा के किसानों ने बांदा स्टेट हाईवे जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। पावर सबस्टेशन के सभी फीडरों की सप्लाई ठप करा दी। अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र के टेढ़ा गांव में सर्वाधिक धान की फसल उगाई जाती है। मौजूदा समय में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। लेकिन बिजली आपूर्ति न होने से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। जिससे खेतों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव के किसान रामकिशोर सिंह, गोपी श्याम द्विवेदी, सुरेश मिश्रा, सौरभ सिंह, राजू तिवारी, नारायण तिवारी, प्रिंशु सिंह, राजू विधायक, बृजेश गुप्ता, अनिल यादव, वीरेंद्र यादव, ओम सिंह, बड़े सेंगर, दीपू तिवारी, कुशल सिंह सहित सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को पावर हाउस पहुंचकर सभी फीडरों को ठप कराकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेकिन किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर किसानों ने सुमेरपुर बांदा स्टेट हाईवे पर जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सड़क जाम होने की सूचना पर अवर अभियंता नरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। किसान 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रख जाने पर अड़े रहे। जिस पर अवर अभियंता ने हाइड्रा बुलाकर कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखने का कार्य शुरू कराया गया है। बता दे कि इस सब स्टेशन से करीब 1200 निजी नलकूप के साथ टेढा,पचखुरा बुजुर्ग, सुरौली, बरुआ भौरा,इसौली आदि गांवों जुड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed