फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers are facing problems due to lack of DAP in cooperative societies

Hamirpur News: सहकारी समितियों में डीएपी न होने से किसानों को हो रही परेशानी

Tue, 07 Nov 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers are facing problems due to lack of DAP in cooperative societies
भरुआ सुमेरपुर। रबी की फसलों की बुवाई के सीजन में कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सहकारी समितियों से डीएपी खाद न होने से किसान परेशान हैं। किसान खुले बाजार से महंगे दामों में डीएपी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रबी की फसलों में दलहन एवं तिलहन की बुवाई लगभग पूर्ण होने की कगार पर है, लेकिन गेहूं की बुवाई अभी बाकी है। पलेवा के बाद खेत गेहूं बुवाई के लिए तैयार होने लगे हैं। अब किसानों को बुवाई के लिए डीएपी खाद की दरकार है। ऐसे में सहकारी समितियों से खाद गायब है। ब्लाॅक में 10 सहकारी समितियां संचालित हैं। जिनसे किसानों को खाद और बीज मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में सभी समितियों में डीएपी खाद नहीं है। किसान मजबूर होकर खुले बाजार से महंगे दामों में खाद खरीद रहे हैं। पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में डीएपी खाद लेने आए किसान रामदास, रामेश्वर, कमल सिंह, सुखराम, दयाराम, सुरेश कुमार, देवीदीन, रामऔतार ने बताया कि तीन दिन से डीएपी खाद के लिए सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। कहीं से खाद नहीं मिल रही है। पीसीएफ किसान सेवा केंद्र प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि बुधवार को डीएपी की रैक लगने की संभावना है। रैक लगने के बाद खाद आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed