फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer was cold, death

किसान को लगी ठंड, मौत

Wed, 28 Dec 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer was cold, death
रोत बिलखते मृतक किसान के परिजन। - फोटो : Amar ujala

थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली कर रहे किसान को बीती रात ठंड लग गई। उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान पर बैंक व ग्रामीणों का करीब सात लाख का कर्ज था। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में रबी की फसल बचाने के लिए किसान शीतलहर व ठंड के बावजूद खेतों में रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। टेढ़ा गांव निवासी बृजराज यादव (42) की मंगलवार रात तबियत बिगड़ गई और खेतों से घर लौट आया। कुछ देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। किसान का छोटा भाई अमर सिंह व परिजन रात करीब तीन बजे बृजराज को सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। लेकिन उनकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई अमर सिंह ने बताया कि बृराज के पास करीब सात बीघे जमीन है और कुछ उसने बटाई की ले रखी थी। मृतक के नाम इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से तीन लाख का केसीसी बना है। उन्होंने कई वर्षों से फसलें खराब होने के कारण गांव के लोगों व रिश्तेदारों से भी करीब चार लाख रुपये कर्ज ले रखा था। इस वर्ष भी खाद बीज के लिए कुछ लोगों से कर्ज लिया था। बीते दिनों उसकी मटर की फसल को अन्ना मवेशियों ने बर्बाद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह बेहद परेशान था। मृतक की पत्नी गुड्डो ने बताया कि पति खेतों की रखवाली के लिए भीषण ठंड में जाते रहे और सर्दी से उनकी तबियत बिगड़ गई। इसी के चलते उनकी मौत हो गई। मृतक किसान की चार पुत्रियां व एक डेढ़ वर्ष का पुत्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed