{"_id":"62accbcac26c224ecd54d827","slug":"farmer-s-body-found-hanging-in-a-deserted-house-hamirpur-news-knp702906886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में फंदे पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर में फंदे पर लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। चिकासी थाने के बंगरा गांव में किसान का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के छोटे पुत्र ने बड़े भाई पर जमीन के लालच में पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बंगरा गांव निवासी जयकरन राजपूत (50) के नाम पर 20 बीघा कृषि भूमि है। वह खेती से परिवार का भरण पोषण करते थे। गुरुवार दोपहर सूने घर में जयकरन का शव साड़ी के फंदे पर लटका मिला। बड़े पुत्र सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि पिता पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा बसेला का 4.75 लाख रुपये कर्ज था। पथरी की बीमारी से भी परेशान रहते थे। बताया कि कर्ज चुकता करने की चिंता व बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई है। वहीं मृतक के छोटे पुत्र जितेंद्र ने बड़े भाई पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। जितेंद्र का आरोप है बड़ा भाई सुरेंद्र पिता की जमीन अपने नाम पर कराना चाहता था। जिसको लेकर पिता से अभद्रता व मारपीट करता था। 16 मई को पिता ने सुरेंद्र के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। जिससे वह नाराज चल रहा था। आरोप लगाया जमीन के लालच में भाई व भाभी ने पिता की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया है। वहीं चिकासी एसओ हेमंत कुमार मिश्रा ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी किसी ने थाने में आरोप से संबंधित तहरीर नहीं दी है।