फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Family uncle strangled to death in protest against entering kitchen in Hamipur

हमीपुर में किचन में घुसने के विरोध में पारिवारिक चाचा ने युवक की गला दबाकर की हत्या

Thu, 08 Oct 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Family uncle strangled to death in protest against entering kitchen in Hamipur
मृतक महेश की फाइल फोटो। - फोटो : HAMIRPUR
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के चिल्ली गांव में बुधवार की रात पारिवारिक चाचा के साथ उसके घर में शराब पीने के बाद खाना बनाने को लेकर किचन में घुसने को लेकर विवाद हो गया। इस पर आरोपी ने भतीजे का गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रात करीब एक बजे आरोपी नेे अपने मकान के बाहर शव को फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

चिल्ली निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे पारिवारिक चाचा प्रेमप्रकाश तिवारी उसके घर आया और छोटे भाई महेश तिवारी (35) पुत्र कृष्णदत्त को अपने घर लिवाकर ले गया था। वहां दोनों मिलकर दारू पीते रहे। इसके बाद महेश अपने घर लौट आया। लेकिन घर पर बना खाना उसे अच्छा नहीं लगा तो वह फिर प्रेमप्रकाश के घर जा पहुंचा। उसने पारिवारिक चाचा से खाना बनाकर खाने की बात कही। इस पर मृतक महेश किचन में घुस गया तो बाहर निकलने के विवाद में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। प्रेमप्रकाश ने उसके छोटे भाई महेश की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को घर के बाहर फेंक दिया। बताया कि भाई अविवाहित था उसके हिस्से में आठ बीघे जमीन है। वह मां कौशिल्या के साथ रहता था। बताया कि महेश भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने थाना मुस्करा पहुंच घटना से संबंधित जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कबूली है। कहा कि मृतक महेश व पारिवारिक चाचा प्रेम प्रकाश तिवारी का घर आमने सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों का नशे में किचन में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। तभी प्रेम प्रकाश ने महेश का गलाकर हत्या कर दी। जिससे महेश तिवारी जमीन में गिर गया। बाद में मकान के बाहर दरवाजे पर फेंक दिया। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट आई है। पुलिस ने आरोपी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। कहा कि उस पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed