{"_id":"6251d382efaf35215b17f148","slug":"family-axed-in-protest-against-molestation-hamirpur-news-knp690323586","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से लौट रही महिला व युवतियों के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से लौट रही महिला व युवतियों के साथ मनचलों ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिवांर (हमीरपुर)। बाइक सवार शोहदों ने खेत से लौट रही महिला व युवतियों के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर शोहदों ने उनके परिजनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। दौड़ाने पर आरोपी बाइक मौके पर छोड़कर भाग निकले। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाने में दी है।
एक गांव निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार की शाम अपने भाई, पुत्र, पुत्री, भतीजी व पत्नी के साथ खेत से लौट रहा था। बस स्टैंड की ओर से एक ही बाइक पर सवार तीन लड़कों ने पुत्री, भतीजी व पत्नी के सथ छेड़खानी शुरू कर दी। परिजनों ने विरोध किया तो शोहदों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उन सभी को गंभीर चोटें आईं हैं। , घायल परिजनों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दो युवक भाग खड़े हुए। जबकि तीसरा युवक बाइक ले जाने लगा तो उसकी पुत्री ने चाभी झपट कर निकाल ली। जिस पर वह भी भाग गया और बाइक छोड़ गया। पीड़ित के अनुसार वे तीनों शराब के नशे में थे और चिल्ला-चिल्ला कर खुद को रूरीपारा गांव का बता रहे थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बाइक मिली है, जो कि छेड़ी गांव की है। बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि विवाद परिजनों की बैलगाड़ी को ओवरटेक करने का है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कुल्हाड़ी मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।