{"_id":"cab50ac0632ab2678246b1420132cf66","slug":"examinations-of-the-university-under-the-supervision-of-cctv-cameras-began-bun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में शुरू हुईं बुंविवि की परीक्षाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में शुरू हुईं बुंविवि की परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में गुरुवार से शुरू हो गईं। गुरुवार को पहली पाली में बीए द्वितीय वर्ष के भूगोल विषय की व द्वितीय पाली में बीए तृतीय व तृतीय पाली में बीए प्रथम वर्ष की भूगोल विषय की परीक्षा संपन्न हुई।
मुख्यालय के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा के प्राचार्या डा. पूनम श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय ने इस बार पूरे कालेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। बताया कि पहली व द्वितीय पाली में सभी छात्र उपस्थित रहे। जबकि तृतीय पाली में बीए प्रथम वर्ष के 120 छात्रों में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
स्थानीय राजकीय महाविद्यालय पांच मार्च से बीए तृतीय वर्ष की हिंदी विषय के पेपर से परीक्षाएं शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए मकरावं स्थित सुंदरलाल शिवहरे महाविद्यालय में छात्र छात्राओं की जमकर तलाशी ली गई। कस्बे में राजकीय महाविद्यालय सहित दो और महाविद्यालय है। जबकि इसके दस किमी की परिधि में रीवन, बिगहना, टिकरी, सिसोलर में तीन महाविद्यालय स्थित है।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य डा. महेश कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अली ने परीक्षाओं की जानकारी देते हुए कहा कि उनके यहां जो विषय हैं, उसमें पांच मार्च से बीए तृतीय वर्ष के हिंदी विषय के पेपर से परीक्षाएं प्रारंभ होगी।