{"_id":"60d2337938326115b0004897","slug":"even-before-seven-rounds-bride-refused-to-marry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से दिया कर इनकार, दूल्हे के सामने रखी डिमांड तो सब हो गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से दिया कर इनकार, दूल्हे के सामने रखी डिमांड तो सब हो गए हैरान
Wed, 23 Jun 2021 12:33 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:33 AM IST
सार
लड़की ने फेरों से पहले एक डिमांड की थी जिसके पूरा न होने पर लड़की ने सात फेरे नहीं लिए। लड़की की बात सुनकर सभी सन्न रह गए। दूल्हा समेत सभी लोग एक-दूसरे का मुंह देखने लगे।
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी-बारातों में लड़कों वालों की तरफ से कई तरह की मांग की जाती हैं। समय से मांग पूरी न होने पर लड़के वाले शादी करने से भी इनकार कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी लड़की को सात फेरों से पहले शादी तोड़ते हुए सुना हैं। यूपी के हमीरपुर में सात फेरों से पहले ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।
लड़की ने फेरों से पहले एक डिमांड की थी जिसके पूरा न होने पर लड़की ने सात फेरे नहीं लिए। लड़की की बात सुनकर सभी सन्न रह गए। दूल्हा समेत सभी लोग एक-दूसरे का मुंह देखने लगे। तिलक-गोदभराई की रस्में पूरी होने के बाद बारात लाए दूल्हे को बड़ा झटका लगा।
मामला हमीरपुर का था। कानपुर देहात के एक युवक की शादी हमीरपुर जिले की युवती के साथ शादी दो वर्ष पहले तय हुई थी। दोनों के घरों में शादी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। दूल्हे की बारात 24 जून को हमीरपुर जानी थी। सभी नाते-रिश्तेदारों को निमंत्रण जा चुका था। हलवाई बुक हो चुके थे।
विज्ञापन
मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसी बीच लड़की के पिता का फोन आया और घर की सारी खुशियां फीकीं पड़ गईं। लड़की के पिता ने शादी के लिए मना कर दिया था। उन्होंने लड़के वालों से कहा बेटी अब ब्याह रचाना नहीं चाहती। शादी कैंसिल होने की खबर से लड़के वालों के घर में सन्नाटा पसर गया।

शादी की मनाही वजह जानने के लिए दूल्हे की मां लड़की वालों के घर गईं वहां उन्हें समझाया लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बात पंचायत तक पहुंची वहां भी लड़की वाले नहीं माने। वह गोदभराई का सामान वापस करने की मांग कर रहे थे।
दो बीघा जमीन कराओ फिर होगी शादी
शादी कैसिंल होने की खबर से दूल्हे को बड़ा झटका लगा है। दूल्हे ने बताया कि चार दिन पहले दुल्हन के पिता ने फोन कर बोला था कि लड़की के नाम पहले दो बीघा जमीन कराओ या फिर चार लाख रुपये बेटी के नाम जमा कराओ तभी शादी होगी।
दूल्हे ने बताया कि दो बीघा खेत नवेली थर्मल पावर प्लांट के पास है जो बेशकीमती है। इसी जमीन से घर का खर्चा चलता है और ऐन वक्त पर लड़की के नाम जमीन कराने का दबाव बनाया गया है। शादी से पहले लड़की के नाम सबकुछ लिखना चाहते हैं। अब लड़की वाले गोदभराई में दिया गया सामान और गहने वापस मांग रहे हैं।
सूरत में काम करता है दूल्हा, शादी के लिए आया था घर
युवक ने बताया कि वह सूरत में धागा फैक्ट्री में नौकरी करता है। यहां शादी की तैयारियों के लिए पिछले माह गांव आया था। घर में किराना का सामान खरीदा गया, निमंत्रण पत्र छपवाकर रिश्तेदारों को बांटे गए। बारात ले जाने के लिए रोड लाइट, डीजे और बस बुक की गई थी, लेकिन अब दुल्हन के पिता ने ही फोन कर बारात लाने से साफ मना कर दिया है। दुल्हन भी तैयार नहीं है।