फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Essay competition organized

निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Essay competition organized
राठ (हमीरपुर)। जिला विज्ञान क्लब की ओर से चित्रगुप्त इंटर कालेज में वैज्ञानिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कूली बच्चों ने विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन, वैज्ञानिक जागरूकता से संबंधित मॉडल बनाए। प्रतियोगिता में चित्रगुप्त इंटर कालेज के छात्र शशांक गुप्ता प्रथम, सौरभ प्रजापति द्वितीय व सरस्वती बाल मंदिर के अजय त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे। सृष्टि सोनी व नीरेंद्र कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

भाषण में अजय त्रिपाठी प्रथम, नेहा चौबे द्वितीय व सेजल तृतीय स्थान पर रहीं। सृष्टि व खुशी सोनी को सांत्वना पुरस्कार मिला। विज्ञान समाचारों की कटिंग प्रतियोगिता में नवोदय के सत्यम प्रथम, दीपांशु द्वितीय व प्रीती तृतीय रहीं। मुख्य अतिथि बीएनवी कालेज के प्राध्यापक डॉ वरुण कुमार, डॉ रामसुभग सिंह, इंजीनियर शैफाली गुप्ता ने बच्चों को जानकारियां दीं। संचालन डॉ लखनलाल जोशी ने किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ.जीके द्विवेदी, पीके शुक्ला, रमाकांत, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में अजीबा प्रथम
मां गौरा महाविद्यालय में प्राचीन भारत का इतिहास विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में अंकित, सुपेंद्र, राहुल यादव, शोभित सेन, ज्ञान सिंह सहित 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रा अजीबा प्रथम, राहुल द्वितीय व हरगोविंद तृतीय रहे। प्राचार्य डा.एसके पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र छात्राओं को इतिहास लेखन पर विशेष जानकारी दी गई। इतिहास प्रवक्ता शुभम दक्ष सहित अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed