{"_id":"6243532dc0989f4c2b2ed9d6","slug":"employees-on-strike-work-stalled-hamirpur-news-knp6882454144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहे विद्युत, बैंक व डाक कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी कार्य से विरत रहे विद्युत, बैंक व डाक कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर शुरू दो दिवसीय हड़ताल के अंतिम दिन कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं उपभोक्ता परेशान रहे।
राष्ट्रव्यापी बैंक, डाक व विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को भी बैंकों, डाक घरों में कामकाज नहीं हुआ। लोगों को मायूस लौटना पड़ा। शहर के इंडियन बैँक मंडलीय कार्यालय के बाहर बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण बंद करने, पुरानी पेंशन योजना, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, मातृत्व अवकाश दिए जाने, संविदा कर्मियों को नियमित करने आदि मांगे शामिल हैं। हड़ताल से करीब 40 से अधिक बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित।
इस मौके पर अनुराग पांडेय, ऋषभ शुक्ला, प्रकाश नारायण, राजेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह यादव, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
मौदहा संवाद के अनुसार रागौल उप डाकघर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के सदस्य मशरूर अहमद के नेतृत्व में बैठक हुई। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद बाजपेई के अलावा अन्य स्टाफ मौजूद रहा। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार कस्बे के विद्युत सब स्टेशन के साथ डाकघर, इंडियन बैंक व पंजाब एंड सिंध बैंक में कामकाज ठप रहने से लोग परेशान रहे। बैंकों में हड़ताल रहने दो दिन में करीब पांच करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। इंडियन बैंक की शाखा सुमेरपुर, इंगोहटा, छानी व मुंडेरा में दो दिन से लेनदेन न होने तथा पंजाब एंड सिंध बैंक में कामकाज ना होने से उपभोक्ता परेशान रहे।