{"_id":"6ad3b5f31481d7a3d703cd25","slug":"electricity-meter-still-not-installed-despite-15-complaints-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146513-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: 15 बार की शिकायत फिर भी नहीं लग सका बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: 15 बार की शिकायत फिर भी नहीं लग सका बिजली मीटर
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। डीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सिकंदरपुरा के अरविंद ने बिजली मीटर न लगने की शिकायत की। बताया कि 15 बार समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन बिजली मीटर फिर भी नहीं लग सका। इस दाैरान 125 शिकायतें आईं। इनमें 15 का माैके पर निस्तारण कर दिया गया।
मझगवां थानाक्षेत्र के बरुआ गांव से पहुंची एक दर्जन महिलाओं ने छेड़छाड़ मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। नौहाई गांव के मनोज कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को घर के बाहर बैठी मां टैक्सी की टक्कर से घायल हो गई थीं। पुलिस वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। सदर गांव के मलखान सिंह निषाद ने मोक्षधाम के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत की है। उन्होंने दो सौ मीटर कच्ची रास्ता बनवाने की भी मांग की है। इस दाैरान तहसील परिसर में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। यहां पर एसपी मृगांक शेखर पाठक, सीएमओ अलका शुक्ला, एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका ईओ राजेश कुमार आदि रहे।
35 शिकायतें में चार का मौके पर निपटारा
तहसील सभागार में सीडीओ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दाैरान विद्युत, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।