फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   electricity,civic,hamirpur news

फाल्ट से घंटों बाधित रहती कस्बे की आपूर्ति

Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
electricity,civic,hamirpur news
भरुआसुमेरपुर। पांच माह से अंडरग्राउंड केबल ध्वस्त होने से कस्बे के एक चौथाई हिस्से की विद्युत आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र के फीडर से दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी तरह का फाल्ट आते ही आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे कस्बावासी परेशान होते हैं। विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बजट का अभाव बताकर कार्य कराने में आनाकानी कर रहे हैं। जिसका सीधा खामियाजा कस्बे के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे की विद्युत आपूर्ति चकाचक करने को करीब पांच वर्ष पूर्व कस्बे के 33/11 सबस्टेशन से थाना चौराहा तक 11 हजार वोल्ट की सप्लाई के लिए अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई थी। इस केबल लाइन से कस्बे को आपूर्ति दी जाती थी। इसकी आपूर्ति में फाल्ट का कोई झंझट नहीं था और आपूर्ति में भी काफी हद तक सुधार था। गत फरवरी माह में फाल्ट आने पर पशु बाजार तिराहा से थाना चौराहा तक अंडरग्राउंड केबल ध्वस्त हो गई है। इसके ध्वस्त होते ही कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई थी। लिहाजा आपूर्ति बहाल करने के लिए कस्बे को ग्रामीण क्षेत्र के बड़ागांव पत्योरा फीडर से जोड़ दिया गया। तबसे कस्बे की आपूर्ति ग्रामीण फीडर से की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में फाल्ट आने से कस्बे की सप्लाई भी ठप हो जाती है।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, नगर चेयरमैन अनुज शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष अनिल परनामी ने बताया ग्रामीण फीडर से जोड़कर चलाने के बाद कस्बे की आपूर्ति में आए दिन व्यवधान पैदा होता है। जिसका सीधा असर कस्बे के उद्योग धंधों पर पड़ रहा है। व्यापारी नेताओं का आरोप है कि अवर अभियंता से शिकायत करने पर लोकल फाल्ट की बात बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। उधर अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू ने बताया अंडरग्राउंड केबल बदलने के लिए एस्टीमेट बनाकर अधिकारियों को भेजा गया है। जल्द ही इसको स्वीकृत प्राप्त होने पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed