फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   electricity,civic,hamirpur

मौदहा में 20 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

Tue, 14 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
electricity,civic,hamirpur
मौदहा। बिजली की गड़गड़ाहट के बीच कस्बे के ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई। जिससे नलकूप बंद होने से पानी का संकट हो गया। लोगों को 20 घंटे बीतने के बाद भी पानी उपलब्ध नहीं सका है। वहीं एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल होने से ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन

कस्बे की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पांच दिन पहले 33 हजार केवी लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरने से छिमौली मार्ग स्थित बिजली पावर हाउस द्वितीय की ग्रामीण लाइन के एक खंभे का इंसुलेटर रेलवे लाइन के पास पंचर हो गया। रात में विभागीय लाइनमैन इसे दुरुस्त नहीं कर सके।
विज्ञापन

जिससे कस्बे में पानी की आपूर्ति करने वाले तीन नलकूप ठप हो गए। जिससे कपसा मार्ग, क्योटरा, साजन तालाब, निजामीपुरा, हुसैनिया, हैदरिया पीर बाबा, रहमानियां रोड के निकट बस्ती को पानी नहीं मिला। अवर अभियंता राजू प्रजापति ने बताया इंसुलेटर बिजली से भष्ट हो गया था। मंगलवार को बदला गया है। उधर जल संस्थान के वरिष्ठ लिपिक जमशेद ने बताया बिजली न आने से पेयजल संकट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट से मजदूर हुआ अचेत
मौदहा। खंडेह गांव में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में काम कर रहे मजदूर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। खंडेह में वर्तमान समय में मिनी स्टेडियम निर्माणाधीन है। गांव निवासी छोटे विश्वकर्मा (50) मंगलवार दोपहर लोहे की सरिया काट रहे थे। तभी अनजाने में लोहे की सरिया ऊपर से निकली 11 हजार की लाइन से छूने के कारण करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। मजदूर को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed