फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   electricity,civic,hamirpur

अघोषित बिजली कटौती से बिलबिला उठे ग्रामीण

Sat, 28 Aug 2021 10:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
electricity,civic,hamirpur
भरूआसुमेरपुर। सरकार का दावा है अति पिछडे़ क्षेत्र बुंदेलखंड को 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह दावा धरातल पर खोखला है। ग्रामीण क्षेत्रों में महज 10 से 12 घंटे ही आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
विज्ञापन

अघोषित कटौती ने उपभोक्ताओं की नींद हराम है। अधिकारी कहते हैं यह उनके अधिकार में नहीं है। अघोषित कटौती ऊपर से ही होती है। जबकि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री का दावा है बुंदेलखंड क्षेत्र को 20 से 22 घंटे निर्बाध आपूर्ति दी जा रही है। जबकि महज 10 से 12 घंटे की आपूर्ति हो रही है। शेष समय लोकल फाल्ट, रोस्टर की कटौती व अघोषित कटौती में गुजर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योगों पर इसका असर पड़ रहा है। साथ ही लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता बाबूराम, मानसिंह, सुरेश यादव, विद्यासागर, देवीदीन, संतोष कुमार, महेश्वरीदीन आदि ने बताया एक सप्ताह से रोस्टर की कटौती के अलावा 4 से 6 घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। विद्युत वितरण उपखंड के अवर अभियंता रविंद्र कुमार साहू का कहना है 18 से 20 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। अघोषित कटौती ऊपर से आए निर्देशों के तहत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी शहर कस्बों की तरह हो रही है। बरसात में लोकल फाल्ट की समस्या कुछ ज्यादा हो रही है। इस वजह से आपूर्ति में दिक्कतें हो रही हैं। जल्द ही आपूर्ति को सुचारु रुप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed