फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   education

हमीरपुरः सरल प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों के चेहर खिले

Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
education
शहर के राजकीय बालिका इंटर कालेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र देखकर परीक्षार्थियों के चहरे खिल गए। परीक्षार्थियों का कहना था प्रश्नपत्र सरल आया। चार केंद्रों पर हुई परीक्षा में 1614 परीक्षार्थी शामिल हुए। 264 ने प्रवेश परीक्षा नहीं दी। डीएम डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी व एसपी शुभम पटेल ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कुछेछा में 500, राजकीय महिला महाविद्यालय में 314, राजकीय इंटर कालेज में 400 व राजकीय बालिका इंटर कालेज में 400 कुल 1614 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने थे। पहली पाली में 1482 और दूसरी पाली में भी 1482 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी है। 264 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल समन्वयक डॉ. स्वामी प्रसाद ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई।
विज्ञापन

विकासखंड सुमेरपुर के देवगांव से बीएड प्रवेश परीक्षा देने आईं रश्मि ने बताया कि पेपर सरल था। सारे प्रश्न समय से पूरे कर लिए। पेपर अच्छा हुआ है। भटपुरा गांव निवासी अभिलाषा यादव ने बताया कि पिछले वर्ष प्राथमिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का एग्जाम दिया था। इसमें वह पास हो चुकी है। अब तो बीएड का इंतजार है। पेपर अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed