{"_id":"5da0cdc58ebc3e93bf3bcfbe","slug":"education-hamirpur-news-knp5190854106","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का बेटा बना नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक का बेटा बना नायब तहसीलदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी प्राइवेट शिक्षक नंदराम के पुत्र विवेक कुमार ने पीसीएस परीक्षा 2017 में सफलता पाई। गुरुवार को जारी हुए परिणाम में उन्हें नायब तहसीलदार की पोस्ट मिली है। नंदराम एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं। दो बेटे विवेक कुमार, शरद प्रताप व एक बेटी स्वाती है। पिता ने कड़ी मेहनत कर अपने बच्चों को पढ़ाया। छोटा बेटा शरद प्रताप फर्रुखाबाद में विद्युत विभाग में एसडीओ है। जबकि छोटी बेटी स्वाती स्नातक की पढ़ाई कर रही है। सबसे बडे़ बेटे विवेक कुमार ने वर्ष 2017 की पीसीएस परीक्षा में भाग लिया था। गुरुवार शाम जारी हुए परिणाम में उसका चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। विवेक ने सेंट जोसेफ स्कूल महोबा से हाईस्कूल, सरस्वती बालमंदिर राठ से इंटर तथा बीबीडीएनआईटीएन लखनऊ से बीटेक किया है। आईआईटी इलाहाबाद से एमटेक करने के साथ ही 5 वर्ष तक अलीगढ़ व बाबू बनारसीदास यूनिवर्सिटी लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य किया है। अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता पिता का आशीर्वाद, परिजनों व इष्ट मित्रों के सहयोग को दिया।
वहीं, हमीरपुर में उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस 2017 परीक्षा में स्वासा बुजुर्ग निवासी आलोक सिंह का चयन हुआ है। आलोक वर्तमान में बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर पश्चिम बंगाल में तैनात है। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी रामप्रसाद के पुत्र आलोक सिंह का पीसीएस 2017 की परीक्षा में जिला रोजगार सहायता अधिकारी के रूप में चयन हुआ है। मां संतोष सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। आलोक का बचपन से ही प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करना था। उसने मुख्यालय के श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज से हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में प्राप्त की। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर कुछेछा से स्नातक व परास्तानक की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2013 में आलोक का चयन बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन हुआ था। आलोक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है। उनके चयन पर पत्नी डा. रश्मि सिंह व उनके बहनोई डा. बीके राय आदि ने बधाई दी है।