{"_id":"6914d74f8934db9c7a0837b7","slug":"dumper-breaks-down-on-highway-vehicles-crawl-for-five-hours-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-132459-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हाईवे पर डंपर खराब, पांच घंटे रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हाईवे पर डंपर खराब, पांच घंटे रेंगे वाहन
Thu, 13 Nov 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। हाईवे पर पशु बाजार के निकट डंपर की कमानी टूटने से जाम जैसे हालात बने रहे। इस दौरान वाहन रेंगते नजर आए। पांच घंटे बाद डंपर ठीक कराकर चालक ले गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
कस्बे के पशु बाजार के निकट हाईवे पर पर कबरई की तरफ से आ रहा ओवर लोड डंपर की कमानी सुबह 10 बजे टूट गई। इससे वह बीच सड़क में ही खड़ा हो गया और आवागमन बाधित रहा। कस्बे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। शाम करीब 3:00 बजे डंपर की मरम्मत होने के बाद चालक उसे लेकर चला गया, तब कहीं जाकर आवागमन बहाल हो सका। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि वाहन के खराब होने से समस्या हुई थी, अब आवागमन सामान्य चल रहा है।