{"_id":"625efe76f23a3b76c45677a4","slug":"drinking-water-crisis-will-be-overcome-three-tubewells-will-be-installed-from-one-crore-hamirpur-news-knp6921439119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट को देखते हुए तीन नलकूपों के लगाने का कार्य शुरू 15-21-03","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट को देखते हुए तीन नलकूपों के लगाने का कार्य शुरू 15-21-03
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। कस्बे की पेयजल समस्या शीघ्र दूर हो जाएगी। नगर पालिका ने तीन नये नलकूपों के लिए जल निगम को एक करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। पेयजल की समस्या अमर उजाला ने 26 मार्च के अंक में प्रमुखता से उठाई थी। पालिका प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए पानी की समस्या दूर कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
जल संस्थान के अवर अभियंता विश्लेंद्रनाथ का कहना है कि वह पुराने चार नलकूपों से कम पानी निकलने पर रिबोर के लिए नगर पालिका परिषद को प्रस्ताव दे चुके हैं। इनमें तीन नलकूप ही स्वीकृत हो सके हैं। यह नलकूप पानी की भीषण समस्या से जूझ रहे सिचौली, फत्तेपुर व कपसा मार्ग में स्थापित किए जा रहे है।
वहीं जल निगम के यांत्रिक शाखा के अवर अभियंता पंकज गुप्ता ने बताया कि सिचौली में पेयजल नलकूप के रिबोर का कार्य पूरा हो चुका है। अब पाइप मंगाए गए है, जिन्हें डालकर संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं कपसा मार्ग में रिबोर के लिए मशीन भेजी गई है। अभी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
ि
फत्तेपुर में जमीन चिंहित करने में देरी होने से रिबोर कार्य शुरू नहीं हो सका है।
स्थान बदलने की मांग
उधर हैदरगंज के लोगों ने कपसा मार्ग में स्थापित होने वाले नलकूप को रहमानियां इंटर कालेज की पीछे की बस्ती में खाली स्थान पर स्थापित करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, एसडीएम ने जल निगम सहित अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है।