फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drinking water crisis in two wards of the town

नलकूप खराब होने से वार्ड चार में पेयजल संकट गहराया

Fri, 06 May 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in two wards of the town
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के दो वार्डों में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। जिससे लोग बूंद-बूंद पानी को परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने खराबी दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड चार धर्मेश्वर बाबा में नगर पंचायत ने 65 लाख का बजट देकर नलकूप एवं पाइप लाइन बिछाने को जल निगम को दिया था। जल निगम ने एक वर्ष पूर्व नलकूप लगाने के साथ कुछ पाइप बिछाई थी। नलकूप चालू होने पर जल निगम ने इसे जल संस्थान को हैंड ओवर कर दिया था। लेकिन पिछले तीन दिनों से पानी देना बंद कर दिया है। जिससे पूरे वार्ड में पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

उधर वार्ड 10 गांधी नगर में पशु बाजार के समीप पाइप लाइन जाम हो जाने से जलापूर्ति ठप हो गई है। इससे पशु बाजार व सब्जी मंडी के पीछे वाला इलाका पिछले पांच दिनों से पानी के लिए तरस रहा है। अवर अभियंता विश्वलेंद्र ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। शाम तक जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed