फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drain of municipality in cleaning of drains

नालों की सफाई में नगर पालिका की ढिलाई

Thu, 08 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drain of municipality in cleaning of drains
मौदहा में क्योटरा मोहल्ले का बजबजा रहा नाला। - फोटो : अमर उजाला
नालों की सफाई कराने में नगर पालिका की ढिलाई बारिश में भारी पड़ने वाली है। 15 जून के बाद बरसात की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में अगर समय रहते सफाई का काम पूरा नहीं हुआ तो फिर एक बार शहर को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन



कांशीराम कालोनी, अकिल तिराहा, मौदहा बांध निर्माण खंड कार्यालय, प्रधान डाकघर, कोतवाली के सामने, सीएमओ कार्यालय के सामने, कृषि बीज भंडार के पास, जिला उप कृषि निदेशक कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस कार्यालय समेत कई स्थानों के नालों में पालिका सफाई करने की बात कह रही है। इक्का दुक्का स्थानों पर ही नाला सफाई का काम होता दिख रहा है। 15 जून तक सभी नालों की सफाई करने के निर्देशों के बाद भी पालिका का काम ढीलाढाला है। पुलिस परेड ग्राउंड के अंदर से निकले नाले की सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन


विवेक नगर में भी बरसात में जलभराव की समस्या रहती है। मोहल्ले में सुभाष बाजार सहित अन्य मोहल्लों का पानी यहां एकत्र होता है लेकिन पानी निकलने की क्षमता कम होने से लोग नाले की चौड़ाई कराए जाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। कई लोगों ने बरसात का पानी घरों के अंदर भरने पर पुराई कराई है ताकि गंदा पानी अंदर न घुस सके। बस स्टॉप में मेन सड़क के दो तरफ नाले बने हैं लेकिन कचरा जाम रहने से हल्की बारिश में घंटों सड़क के ऊपर से पानी बहता रहता है। इससे सड़क भी क्षतिग्रस्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौदहा कस्बे में एक दर्जन से अधिक बड़े नालों की सफाई अधर में लटकी है। मौसम विभाग 15 जून पहले बरसात होने की सूचना दे रहा है। ऐसे पालिका को समय  से नालों की सफाई कराने के  निर्देश है।  पिछले साल नालों की सफाई में कोताही बरती गई। बरसात होते ही पालिका की पोल खुल गई। सफाई कार्य में कितना धन खर्च  हुआ इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। कस्बे का सबसे बड़ा नाला इलाही तालाब से पूर्वी तरौस, क्योटरा, निजामीपुरा व कपसा मार्ग पर बड़ेरी नाले में मिला है। क्योटरा और पूर्वी तरौस में नाला बजबजा रहा है। नाले में सीवर लाइनें पड़ी है। गंदगी से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। स्टेशन मार्ग, नरहिया, कुम्हरौड़ा, बाजार, फत्तूबाबा, मलीकुआं चौराहा, काठीपीर बाबा, बड़ी देवी मंदिर से गुजरे नाले अभी भी सफाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed