{"_id":"6134f8ef8ebc3ee2141b58a5","slug":"dm-hamirpur-news-pustak-bimochan-hamirpur-news-knp6502349187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल वेबसाइट व पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल वेबसाइट व पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाधिकारी डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने राजकीय पुस्तकालय में संचालित नई पहल, कोचिंग सेंटर पहुंचे और शिक्षकों व विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिलाधिकारी ने नई पहल की वेबसाइट व पुस्तक का विमोचन किया।
डीएम ने कहा जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए निरंतर प्रयासरत रहें। कहा, शिक्षक त्रिकालदर्शी व समाज का निर्माता होता है। व्यक्ति के चरित्र निर्माण व नैतिकता का निर्धारण शिक्षक से ही होता है। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अभ्युदय कोचिंग के संचालन के निर्देश दिए हैं। कहा, वर्तमान में इस कोचिंग में 73 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
वर्ष 2021 में इस कोचिंग से 24 विद्यार्थियों का विभिन्न क्षेत्रों आर्मी, नेवी, सीजीएल, स्टेशन मास्टर, शिक्षक एवं सिविल के तहत चयन हुआ है। डीएम ने कोचिंग की वेबसाइट नई पहलडॉटओआरजीडॉट.इन का शुभारंभ किया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अखिलेश शुक्ला व जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम की लिखी पुस्तक नई पहल का भी विमोचन किया। वहीं कोचिंग में शिक्षण कार्य करने वाले समस्त शिक्षकों व अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर बीएसए सतीश कुमार, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।