फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DM expressed displeasure after being dirt

गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 01 Mar 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 01 Mar 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure after being dirt
जिला अस्पताल के वार्ड में मरीज से जानकारी लेते जिलाधिकारी। गंदगी मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल व विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। सदर अस्पताल में गंदगी के साथ बाहर से दवाएं मंगाए जाने पर संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साफ-सफाई के लिए सीएमएस को निर्देश दिए। वहीं, विकास भवन में  गंदगी पाए जाने पर
विज्ञापन


नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई को कहा। साथ ही दूसरी मंजिल में संचालित समाज कल्याण विभाग कार्यालय को प्रथम तल में शिफ्ट करने के आदेश दिए। बुधवार को जिलाधिकारी विशाख अय्यर ने दोपहर को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां गंदगी के साथ ही बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत
विज्ञापन


मिली। जिस पर उन्हाेंने सख्त हिदायत देते हुए डा.आरके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही अस्पताल मेें सफाई व्यवस्था ठीक कराने के भी निर्देश दिए। विकास भवन के निरीक्षण में जिलाधिकारी के पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने सीडीओ अवधेश
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुर सिंह से डीपीआरओ कार्यालय के निरीक्षण को कहा। जिस पर वहां पहुंच कर्मचारियों से जानकारियां लेने के बाद समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग में ज्यादातर गरीब वृद्ध लोग आते है। जिससे उन्हे यहां पहुंचने में खासी परेशानी उठानी पड़ती होगी। उन्होंने


कार्यालय को प्रथम तल में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। वहां से निकलते समय बदबू आने पर उन्हाेंने वहां बनी टायलेट का भी निरीक्षण किया जहां उन्हे गंदगी का अंबार मिला। उन्हाेंने तुरंत साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed