फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DJ and fireworks ban will remain on

डीजे और पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 18 Oct 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 18 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
DJ and fireworks ban will remain on

नवरात्रि, दशहरा व मोहर्रम शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने के मकसद से कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा ने सभी के विचार सुनने के बाद घोषणा की कि किसी भी पर्व पर डीजे नहीं बजेगा और पटाखे नहीं दागे जाएंगे।

विज्ञापन




वहीं लोगों में बिजली की भारी अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। एक दूसरे के पर्वों में सहयोग करने का कहा गया।


 
इस अवसर पर दशहरा व देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में पटाखे दागने को लेकर कुछ गर्मा गर्मी शुरू हुई, लेकिन बाद में पूर्व में तय किए गए इनके प्रतिबंध पर अधिकारियों ने आम सहमति बनाते हुए पटाखों व डीजे पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि जवाराें का जुलूस 20 व 21 तथा 22 अक्तूबर को दशहरा व 23 को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। जो पूर्व की भांति बेतवा नदी किनारे होगा। अधिकारियों ने कहा कि जुलूसों में शराब पीकर आने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यहां पर्याप्त पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ताजिए के जुलूस मार्ग पर कोई अवरोध न आए। इसकी भी पूरी समीक्षा कर ली गई है।



कोतवाली परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में पालिका के पूर्व अध्यक्ष बिंदा प्रसाद अध्यापक जयप्रकाश त्रिपाठी, ओमप्रकाश शिवहरे, इदरीश खां, रहीस अहमद, लतीफ अहमद बच्चा, आशीष सिंह अल्लू, डंडा गुरू, सुलेमान, सादाब बिट्टू, लाला मास्टर, फरीद उर्फ पप्पू चेयरमैन सहित ताजिएदार व नवदुर्गा कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed