फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Divya first and Manisha victorious in poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम व मनीषा द्वितीय रहीं

Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Divya first and Manisha victorious in poster competition
हमीरपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई ने एड्स जागरुकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रतिभाग करने में खुशबू अनुरागी, सपना, निशा देवी, प्राची चौरसिया, हेमलता पाल, अदिति सिंह परिहार, खुशबू, दिव्या द्विवेदी, सबा खातून, स्मृता देवी, दीप्ति, मिथिलेश कुमारी एवं मनीषा मुख्य रूप से रहीं। प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने एड्स एवं स्वास्थ्य अभियान पर कहा कि यह एक लाइलाज बीमारी है। किसी भी बीमारी से बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जागरूक रहना। संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शालिनी ने किया। प्राध्यापकों डॉ. अशोक बाबू, मृदुलता सोनकर, डॉ. राजेश कुमार, लवकुश कुमार ने विचार व्यक्त किए। निर्णायक समिति में स्वाति गुप्ता व ज्योति यादव रहीं। विजयी प्रतिभागियों में प्रथम स्थान दिव्या द्विवेदी को मिला, द्वितीय स्थान पर मनीषा तथा तृतीय स्थान प्राची चौरसिया रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed