{"_id":"56060b179b2795964b398c5d5da25de0","slug":"didvin-tikkar-nh-two-day-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बंद रहेगा डिडवीं टिक्कर-भोटा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बंद रहेगा डिडवीं टिक्कर-भोटा एनएच
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे-88 का डिडवीं टिक्कर से भोटा तक का हिस्सा
विज्ञापन
वाहनों की आवाजाही के लिए शनिवार से बंद कर दिया गया है। एनएच विभाग यहां
बने वैली ब्रिज का दो दिन तक मरम्मत कार्य करेगा।
यहां बना वैली ब्रिज बीते वर्ष भारी बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद एनएच विभाग ने अस्थायी तौर पर व्यवस्था करते हुए यहां वैली ब्रिज का निर्माण करवाया। ऐसे में दो दिन हजारों लोगों और वाहन चालकों को दिक्कत हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन से हो रही बारिश के कारण पुल को दोबारा क्षति पहुंची है। इस मार्ग पर कोई अनहोनी न हो, इसलिए इस पुल की रिपेयर के लिए विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी हमीरपुर रूपाली ठाकुर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि एनएच-88 कुनाह खड्ड पर निर्मित वैली ब्रिज के रखरखाव कार्य के कारण डिडवीं टिक्कर-भोटा के बीच सड़क 8 से 9 अगस्त तक मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत वाहनों के आवागमन के लिए बंद की गई है।
यह रहेगी नई व्यवस्था
नई व्यवस्था के तहत 8 और 9 अगस्त को सड़क बंद रहने के कारण हमीरपुर से शिमला रूट पर चलने वाले वाहन डिडवीं टिक्कर-ताल-सिद्धपुर से होकर भोटा निकलेंगे।
वहीं शिमला और चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों के लिए भोटा-सिद्धपुर-ताल-डिडवीं टिक्कर-हमीरपुर वैकल्पिक सड़क मार्ग निर्धारित किया गया है।
आदेशों में कहा गया है कि अधिशासी अभियंता एनएच मंडल हमीरपुर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 116 के तहत सड़क के दोनों किनारों पर उपयुक्त साइन बोर्ड ‘सड़क वाहन चलाने के लिए बंद है’ लगाना सुनिश्चित करें।