{"_id":"611e95e40657606fda474233","slug":"deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-visit-to-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री मौर्य आज हमीरपुर में : कई परियोजनाओं का लोकार्पण, चंद्रावल नदी पर पुल का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री मौर्य आज हमीरपुर में : कई परियोजनाओं का लोकार्पण, चंद्रावल नदी पर पुल का शिलान्यास
Fri, 20 Aug 2021 05:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 20 Aug 2021 05:53 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की कुल 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनकी कुल लागत 68400 लाख है।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते डीएम, एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज हमीरपुर आ रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करीब तीन घंटे जिले में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। उनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 22 मोबाइल बैरियर के साथ जिले का अधिकांश फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की कुल 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जिनकी कुल लागत 68400 लाख है। इनमें लोनिवि की 69 परियोजनाओं की लागत 17256 लाख रुपये है। वहीं 14600 लाख की लागत की 23 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सेतु निगम की छिरका व चमरखन्ना के बीच चंद्रावल नदी पर पुल का शिलान्यास करेंगे। जिसकी लागत 1573 लाख रुपये है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया मोबाइल बैरियर के साथ थानों की पुलिस लगाया है। एएसपी अनूप कुमार सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। गेस्ट हाउस में कार्यक्रम के दौरान हाईवे से यातायात को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन