फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Department keeps an eye on schools with less than 80 percent attendance

Hamirpur News: 80 फीसदी से कम उपस्थिति वाले स्कूलों पर विभाग की नजर

Thu, 04 Apr 2024 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Department keeps an eye on schools with less than 80 percent attendance
महोबा। जिले के परिषदीय स्कूलों में नए सत्र को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर है। विभाग की ओर से कांवेंट स्कूलों के शिक्षकों की तरह परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को डोर-टू-डोर भ्रमण कर नए नामांकन पर जोर देने और स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर रणनीति बनाई गई है। 80 फीसदी से कम उपस्थिति वाले स्कूलों के साथ कक्षा एक में नया नामांकन न करने वाले स्कूलों पर विभागीय अधिकारियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन

इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग की महानिदेशक कंचन वर्मा ने आदेश जारी किया है। बेहतर नामांकन व शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले स्कूलों के शिक्षकों को चिंह्नित कर सम्मानित किया जाएगा। बिना अवकाश स्वीकृत स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। जिले में 848 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में 92 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन है। एक अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र शुरू हो गया है। नए सत्र के पहले बीआरसी के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे कर चिंहित करके स्कूलों में नामांकन के साथ ठहराव के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसके अलावा स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षकों को स्कूल चलो अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकालने का निर्देश दिए गए। विभाग नवीन सत्र में नए नामांकन और ठहराव को लेकर सतर्क है। विभाग के जिम्मेदार 80 फीसदी से कम उपस्थिति वाले स्कूलों के अलावा कक्षा एक में नए नामांकन पर नजर रखेंगे। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed