फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dengue knocked in the district, two patients found positive

Hamirpur News: जिले में डेंगू ने दी दस्तक, दो मरीज मिले पाॅजिटिव

Sat, 10 Aug 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dengue knocked in the district, two patients found positive
हमीरपुर। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। दो डेंगू पाॅजिटिव मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीमें इन गांवों में पहुंचकर संभावित मरीजों की जांच कराने में जुटी हैं। साथ ही गांव में फॉगिंग व एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया है। बारिश का मौसम होने के कारण ज्यादातर गांवों में गंदगी पड़ी है।
हर गली मोहल्ले में जलभराव व गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जबकि हर साल स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव एंटीलार्वा का छिड़काव कराने के लिए दवाएं आदि भेजता है, लेकिन जिम्मेदार उन दवाओं का छिड़काव ही नहीं कराते।
विज्ञापन

इससे डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। पिछले वर्ष जनपद में 300 से अधिक डेंगू मरीज मिले थे। वहीं शुक्रवार को दो डेंगू मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी मरीज जयदीप प्रजापति बांदा में रहकर पढ़ाई करता है। बताया कि परिजनों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व उसे बुखार आया था।
आठ अगस्त को उसकी मेडिकल कॉलेज बांदा में जांच कराई गई तो डेंगू पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई। आराम न मिलने पर गांव ले आए और शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं।
बताया कि घर में आकांक्षा (15) की जांच में हल्का बुखार होने की पुष्टि हुई है। जांच के लिए पीएसची सुमेरपुर को निर्देशित किया गया है। वहीं टीम द्वारा 25 घरों की जांच कराई गई। जिसमें एक बुखार रोगी मिला है। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है।
वहीं कुरारा के कुसमरा गांव निवासी रौनक (03) पुत्री विवेक को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसके चाचा पुष्पेंद्र ने बताया कि चार दिन पूर्व भतीजी को बुखार आया था। उसे जिला अस्पताल में दिखाया तो चिकित्सक ने उसे भर्ती करने के लिए कहा। मरीज की जब वहां जांच कराई गई तो उसे डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। उसे कानपुर रेफर कर दिया।

वहीं, परिजन गांव ले गए और वहां से घाटमपुर में एक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराया। उसे चिकित्सक ने घर भेज दिया। स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। वहीं 30 घरों का सर्वे किया गया। जांच में छह मरीज बुखार से पीड़ित मिले हैं। एक घर में लार्वा होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed