{"_id":"49cfeca463453cc45aee595f2dcb1330","slug":"dengu-symtems-in-two-more-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया गांव बिदोखर पुरई में दो और लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों की स्लाइडें बनाकर उनका उपचार किया। डिप्टी सीएमओ ने भी गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य टीम को गांव में ही रुककर मरीजों का इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गांव निवासी कुलदीप यादव और राजकुमारी पत्नी हरीराम प्रजापति के बाद रामनरेश (20) बिदोखर मेंदनी और बिदोखर पुरई निवासी जगदीश (21) के डेंगू से ग्रसित होने पर उन्हें कानपुर ले जाया गया। गांव के सैकड़ों लोग बुखार से ग्रसित हैं। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया। साथ ही खून के नमूने लेकर स्लाइडें बनाई। दोपहर में डिप्टी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने डेंगू के लक्षणों के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को गांव में सोमवार को भी कैंप लगाने के निर्देश दिए। टीम के डॉ. परवेज कादिरी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार सरोज ने बताया कि कैंप में 130 बुखार पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। करीब एक सैकड़ा से अधिक लोगों की स्लाइडें बनाई गईं।
विज्ञापन