फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   dengu symtems found in18 people in lodipur niwada village

लोदीपुर निवादा में डेढ़ दर्जन लोगों को डेंगू

Tue, 27 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Tue, 27 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
dengu symtems found in18 people in lodipur niwada village

क्षेत्र के लोदीपुर निवादा गांव में डेढ़ दर्जन लोगों को डेंगू होने से ग्रामीणों में दहशत है। कई मरीज कानपुर में इलाज करा रहे हैं। मंगलवार को मुस्करा सीएसची के  चिकित्सक ों की टीम गांव पहुंची। यहां 40 लोगों का उपचार कर स्लाइडें बनाईं। इनमें 25 लोगों में बुखार की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


लोदीपुर निवादा गांव के जगदीशचंद्र जोशी, उनकी पत्नी सीमा जोशी, पुत्री महिमा कानपुर में डेंगू का इलाज करा रहे हैं। जगदीशचंद्र ने बताया कि उनकी पुत्री सबसे पहले डेंगू से ग्रसित हुई। जिसका इलाज रीजेंसी अस्पताल में कराया गया, इसके बाद उनकी पत्नी भी इसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन


वहीं इसी गांव के प्रमांशु चंदेल, अंगद सिंह, प्रिया गुप्ता, रिचा सिंह, राजेश सविता, कल्लू सविता, राज श्रीवास्तव, रानू सिंह, अरुणेंद्र, राजेश सिंह, शनि सिंह, बबलू गुप्ता और रामजी भुर्जी में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से कुछ सदर अस्पताल और कुछ कानपुर में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को मुस्करा सीएचसी के अधीक्षक महेशचंद्रा, चिकित्सक बृजेंद्र राजपूत, डॉ. एसके सिंह, डॉ. हेमंत, शिवकुमार, मूलचंद्र, चंद्रनाथ, प्रेमप्रकाश, एआरओ गणेश प्रसाद, महिला स्वास्थ्य पर्यवेक्षक मालती देवी की टीम लोदीपुर निवादा गांव पहुंचे। टीम ने जांच में 25 लोगों में बुखार होने की पुष्टि की है।


 बताया कि गोल्डी (16), इंदिरा (19), रामबाबू (52), फूलवती (40), गीता (30), अंशिका (4) सहित अन्य ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अधीक्षक ने बताया कि गांव में डीडीटी का छिड़काव जल्द करवाया जाएगा, ताकि बीमारी से छुटकारा मिल सके। डॉ. बृजेंद्र ने कहा कि इन मरीजों में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed