फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demonstration of councilors against EO in municipal Council Sujanpur

Hamirpur News: नगर परिषद सुजानपुर में ईओ के खिलाफ पार्षदों का प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of councilors against EO in municipal Council Sujanpur
नगर परिषद सुजानपुर कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे पार्षद और मौजूद पुलिस बल। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्यों के अवार्ड लेटर जारी न होने पर भाजपा पार्षदों ने मंगलवार को कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षदों ने पहले ही नगर परिषद के कार्यकारी अदिकारी (ईओ) को सोमवार तक अवार्ड लेटर जारी करने का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया में कोई भी कार्रवाई न होने पर भाजपा पार्षदों धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद कार्यालय में माहौल न बिगड़े और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार सुजानपुर रवि कुमार सहित पुलिस टीम विशेष रूप से मौजूद रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान भाजपा पार्षदों में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद सविता महाजन, शकुंतला देवी, नीता सुडियाल ने कहा कि ईओ विकास कार्यों के अवार्ड लेटर जारी करने में लेटलतीफी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अब कांग्रेसी पार्षदों को खुश करने के लिए लेटलतीफी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद सुजानपुर में 4 माह पहले 40 लाख रुपये टेंडर हुए थे। मगर विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाए। इसके लिए अवार्ड लेटर की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। मगर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आचार संहिता हटने के बाद भी ढुलमुल रवैया अपना रहे हैं। जब तक अवार्ड लेटर जारी नहीं होंगे वे धरना देते रहेंगे।

उधर, नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि अवॉर्ड लेटर के लिए सात जनवरी को फाइल प्रक्रिया से होकर आएगी। सरकारी कार्यों के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने में समय लगता है। धरने को लेकर लिखित तौर पर किसी ने भी प्रशासन को सूचित नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed