फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   deficiencies found in inspection, reprimanded

डीआरएम ने स्टेशनों का निरीक्षण का व्यवस्थाएं देखी

Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
deficiencies found in inspection, reprimanded
मौदहा/भरुआसुमेरपुर। रेलवे मंडल झांसी के प्रबंधक आशुतोष ने मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी व अमित गोयल के साथ रागौल व भरुआ सुमेरपुर स्टेशनों का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन में कमियां मिलने पर जिम्मेदार को फटकार लगाई। प्रबंधक ने रेलवे दोहरीकरण व बिजली प्लांट की प्रगति भी जानी।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से आए रेल मंडल प्रबंधक आशुतोष ने खैरार जंक्शन से भीमसेन तक होने वाले दोहरीकरण का निरीक्षण किया। रागौल रेलवे स्टेशन में शौचालय, पानी की व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

सुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर सिग्नल प्रणाली के साथ अभिलेखों का बारीकी से मुआयना किया। कमियां मिलने पर अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। प्रकाश के लिए जनरेटर न चलाए जाने की शिकायत पर उसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू व भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र उर्फ धीरू शिवहरे ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें चित्रकूट से हरिद्वार के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को दोबारा चालू कराने, बांदा रोड पर बनी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग रखी।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अनिल परनामी, अनुज शिवहरे, नंदकिशोर गुप्ता, रामजी मिश्रा, मृत्युंजय गुप्ता, दिनेश कुमार सोनकर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed