फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death of newborn during treatment, allegation of negligence

Hamirpur News: इलाज के दौरान नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 16 Nov 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Death of newborn during treatment, allegation of negligence
- दस नवंबर को हुआ था सिजेरियन, तबियत खराब होने पर सीएचसी में डॉक्टर को दिखाया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा (हमीरपुर)। बीते छह दिन पहले ऑपरेशन से पैदा हुए नवजात की अचानक तबियत खराब होने पर चिकित्सक द्वारा दवा दी गई। जिसके बाद शिशु की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। जिसपर परिजनों ने चिकित्सक पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है।
10 नवंबर को कस्बे के मोहल्ला कुम्हरौडा निवासी उर्मिला पत्नी सुंदर लाल को प्रसव पीड़ा के बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां पर ऑपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया। गुरुवार को अचानक बच्चे की तबियत बिगड़ने लगी जिसे परिजनों ने महिला चिकित्सक को दिखाया। उनकी दी हुई दवा खिलाने के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई और शाम में शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने डाॅक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रजत रंजन तिवारी ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई शिकायती पत्र नहीं मिला। प्रसूता अस्पताल में की भर्ती है और यहां के सर्जन डॉक्टर दीपिका पाल ने ऑपरेशन किया था। विभाग के नियमों के अनुसार इसकी विधिवत जांच होगी। उन्होंने कहा कि मौत के दो कारण हो सकते हैं एक तो मां के पेट में ही कोई गंभीर बीमारी का होना या फिर दूध पिलाने में सांस नली में दूध चला जाना प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed