फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Death due to farmer's shock on low yield

पैदावार कम होने पर किसान की सदमे से मौत

Wed, 22 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Death due to farmer's shock on low yield
टाई गांव में किसान की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फसल की कम पैदावार होने व बैंक का कर्जा अदा करने की टेंशन के चलते बुधवार को क्षेत्र के टाई गांव निवासी 70 वर्षीय किसान की सदमे से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। जलालपुर थानाक्षेत्र के टाई गांव निवासी रामसेवक (70) के पास तीन एकड़ जमीन है। उसने मटर व मसूर की फसल बोई थी।
विज्ञापन


तीन दिन पहले उसने फसल कटवाई और उसकी थ्रेसिंग भी करवा ली। जिसमें फसल की कम पैदावार होने से वह परेशान हो गया। बडे़े पुत्र वीरपाल ने बताया कि उसके पिता का इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में 35 हजार का कर्ज है। बताया कि पिता को एहसास था कि इस बार फसल की पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन


जिससे साल भर का राशन भी चल जाएगा और कर्जा भी अदा हो जाएगा। बताया कि यह टेंशन उसके पिता को खाए जा रही थी। बताया कि बुधवार की दोपहर उसके पिता टहलते हुए खेतों की ओर पहुंच गए जहां वहां अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे लेकिन पिता की सदमे से मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना जलालपुर के एसआई कंबोद सिंह ने कहा कि सदमे से हुई मौत की सूचना उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed