फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Dead body of youth found in pond, fear of murder

Hamirpur News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 12 Jul 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in pond, fear of murder
भरुआ सुमेरपुर। थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में तालाब में एक युवक का शव मिला है। शव की हालत देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


टेढ़ा गांव निवासी राजकरन यादव का पुत्र रामनरेश (22) रविवार की शाम से लापता था। मंगलवार की सुबह गांव के बड़े तालाब में शव मिलने पर राजकरन ने कपड़ों के अलावा उसके कान के किल्ले से रामनरेश के रूप में शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता राजकरन ने बताया कि रविवार के दिन गांव निवासी मनीष खंगार पुत्र श्रीराम से उसके पुत्र का झगड़ा हुआ था और दोनों एक दूसरे को जमकर मारा पीटा था और उसी दिन शाम से उसका पुत्र लापता हो गया था। शव की जीभ व आंखें बाहर निकली होने पर परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।मृतक अभी अविवाहित था। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।


------------------

डेढ़ माह पहले दूसरे प्रदेश से आया था
भरुआ सुमेरपुर। तालाब में मिले शव रामनरेश अपने पिता व भाई के साथ मिलकर खेती किसानी के काम में सहयोग करता था और कभी-कभी वह मजदूरी करने के लिए परदेस भी चला जाता था। पिता ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह पहले से आया था। वह चार भाई है। जिसमें राजू ट्रैक्टर चालक है। जबकि राजन खेती किसानी करता है। जिसमें रामनरेश भी सहयोग करता था। सबसे छोटा पुत्र सुनील बाहर रहकर मजदूरी कर रहा है। वह अपने पीछे मां राजाबेटी, पिता राजकरन, बहन रजनी व स्वाति सहित तीनों भाइयों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed