{"_id":"5f93235d8ebc3e67a0335c1d","slug":"dabango-ne-lathi-se-peeta-hamirpur-news-knp59029701","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: वृद्ध पुजारी को दबंगों ने लाठी डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत, विवाद सुलझाने पर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: वृद्ध पुजारी को दबंगों ने लाठी डंडों से पीटा, इलाज के दौरान मौत, विवाद सुलझाने पर गई जान
Sat, 24 Oct 2020 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में मुस्करा थानाक्षेत्र के बसवारी गांव में गुुरुवार विवाद के दौरान बोलेरो और ट्रैक्टर चालक के झगड़े में बीच बचाव करने पर ट्रैक्टर चालक ने साथियों के साथ मिलकर पुजारी को लाठी-डंडों से पीट दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। शुक्रवार को कानपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
बिवांर थानाक्षेत्र के छेड़ी बसायक गांव प्रधान अमृत यादव ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के मजरा चंदौली अहीर निवासी रतीराम यादव उर्फ बाबा पुजारी (60) खड़ेही मिहुना के बीच बने सिद्धबाबा मंदिर में पुजारी थे। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रिश्तेदार के साथ बाइक से कस्बे की सीएचसी इलाज के लिए जा रहा था।

बताया कि बसवारी गांव में मौदहा तिराहे पर इनके रिश्तेदार की बोलेरो में एक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर की टक्कर लग जाने पर विवाद हो रहा था। इस बीच पुजारी वहां रुक गए और ट्रैक्टर सवार समझाने लगे। लेकिन ट्रैक्टर चालक ने बसवारी गांव में अपने करीबियों को फोन कर बुला लिया। इस पर मौके पर आए करीब पांच दबंगों ने पुजारी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
पुजारी का रिश्तेदार मारपीट के डर से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर वह पुजारी के भाई रामबरन यादव को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को बुलाकर कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ. हेमंत दसारिया ने वृद्ध की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार को सुबह इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक पुजारी अविवाहित थे। बेहद सीधे साधे थे। पुजारी के हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी बांके बिहारी सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कानपुर में हो रहा है। कहा कि परिजन कानपुर में है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। घटना को अंजाम देने वालों की पहचान की जा रही है।