फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cyber thugs blew 18 thousand from teacher's account

शिक्षक के खाते से 18 हजार की साइबर ठगी

Tue, 17 May 2022 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Cyber thugs blew 18 thousand from teacher's account
राठ। साइबर ठगों ने शिक्षक को झांसे में लेते हुए उसके मोबाइल पर एनी डेस्क सॉफ्टवेयर डाउनलोड करा दिया। जिसके बाद खाते से दो बार में 18,288 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के जुगियाना मोहल्ला निवासी सुनील कुमार चौरसिया ने बताया लींगा गांव के परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को निर्वाचन आयोग कार्यालय से बताया। यह भी कहा कि सुनील चौरसिया ग्राम पंचायत लींगा के बूथ संख्या 301 के बीएलओ हैं। उक्त व्यक्ति के कहने पर प्ले स्टोर से एनी डेक्स साफ्टवेयर डाउनलोड कर लिया। जिसमें बीएलओ की सैलरी आने का लालच दिया गया था। बैलेंस चेक करने पर खाते से दो बार में 18 हजार 288 रुपये निकल गए थे। कोतवाल दिनेश सिंह ने कहा तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed