फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Cyber cell refunded Rs 1.65 lakh

साइबर सेल ने चार पीड़ितों के एक लाख 65 हजार रुपये वापस कराए

Thu, 31 Mar 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Cyber cell refunded Rs 1.65 lakh
हमीरपुर। साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए चार पीड़ितों के एक लाख 65 हजार रुपये वापस कराए गए। पुलिस अधीक्षक केके दीक्षित ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के मामलों में साइबर सेल त्वरित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

बताया कि सुमेरपुर निवासी फरीद अहमद के खाते से 21 फरवरी को एक लाख रुपये अन्य खाते में चले गए थे, जबकि सूरजपुर कुछेछा निवासी विशाल सिंह के खाते से साइबर फ्राड के द्वारा फोन पे एप के माध्यम से 22 दिसंबर को दस हजार निकल गए थे। वहीं 12 दिसंबर को कुरारा निवासी मनोज तिवारी के खाते से 40 हजार व 22 फरवरी को पुलिस लाइन निवासी आशीष कुमार के खाते से 15 हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से निकल गए थे। इन मामलों में साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आवेदकों के कुल एक लाख 65 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपना ओटीपी, पासवर्ड, व्यक्तिगत जानकारियां साझा न करें। किसी भी अंजान लिंक व एप्लीकेशन पर भुगतान न करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed