{"_id":"627c0501f112b935124c9a94","slug":"current-handpump-reparing-hamirpur-news-knp696257441","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में उतरा करंट, प्रधानाध्यापक व सहायक को लगा झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप में उतरा करंट, प्रधानाध्यापक व सहायक को लगा झटका
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। प्राथमिक विद्यालय बिलहड़ी के हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल में करंट उतरने से प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को जोरदार झटका लगा। प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान को सूचना भेजकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
मंगलवार को स्कूल में पानी की टंकी को भरते समय प्रधानाध्यापक अजीत सचान एवं सहायक शिक्षक विपिन कुमार गुप्ता करंट की चपेट में आ गए। प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान जयनारायण विश्वकर्मा से सबमर्सिबल ठीक कराए जाने की मांग की है।
प्रधान ने बताया कि शिक्षकों ने सबमर्सिबल पंप में करंट उतरने की सूचना दी है। मिस्त्री को बुलाया गया है जल्द ही इसकी मरम्मत कराई जाएगी।