{"_id":"611a5dc08ebc3e433453cbe8","slug":"cultural-shiv-hamirpur-hamirpur-news-knp6463281114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। सावन के आखिरी सोमवार को मंदिरों में तड़के ही बम भोले के जयकारे गूजने लगे। बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग के दर्शन के लिए लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मंदिर के मुख्य द्वार पर बैरियर लगाना पड़ा। यहां पूरे दिन मेले जैसा नजारा रहा।
सावन के आखिरी सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। क्षेत्र के सौंखर, कारीमाटी, सिमनौडी, कुंडौरा के मध्य बीहड़ों में विराजमान मनासर बाबा शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लग गया। यहां पर शिव भक्तों ने भूतनाथ भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शहद, गंगाजल आदि से जलाभिषेक करके क्षेत्र में शांति व खुशहाली की कामना की।
कस्बे के गायत्री तपोभूमि, इंगोहटा मुमुक्ष आश्रम में सुबह से दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। विदोखर के गांवटी मंदिर में 24 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा का पाठ कराकर प्रसाद वितरित कराया गया। छानी खुर्द के पिपरिया दाई मंदिर व संकट मोचन आश्रम पर दर्शन पूजन के लिए लोगों का दिन भर तांता लगा रहा।