{"_id":"62b0b5ec95c4262a491a7640","slug":"cultural-hamirpur-news-knp703407675","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास
विज्ञापन
शहर स्थित मां गौरा महाविद्यालय में योग करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मां गौरा महाविद्यालय में योग दिवस की पूर्व संध्या पर योगाभ्यास कराया गया। मंगलवार को कई स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. एस के पांडेय ने छात्र-छात्राओं को आयुष कवच एप डाउनलोड करने व प्रतिदिन योग करने के सुझाव दिए। कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। छात्रा नैनसी गुप्ता, पूजा, रुचि सिंह, स्नेहा, कोमल, नूरानी, कुमकुम, आशीष, सोनू, शिवम द्विवेदी, अंकित, सत्यम ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कालेज के प्रवक्ता राम कुमार निषाद, शुभम दक्ष, कामता प्रसाद, दयाराम गौतम, मीना तिवारी, आरती, गजाला जाफर, विनीता प्रजापति मौजूद रहे।
राठ संवाद के मुताबिक मंगलवार सुबह 5 से 7 बजे तक रामलीला मैदान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति द्वारा सामूहिक योग कराया जाएगा। भरुआसुमेरपुर संवाद के मुताबिक योगगुरु लोटन प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तपोभूमि के गायत्री कुंज में योगाभ्यास कराया जा रहा है। मंगलवार को विकासखंड कार्यालय, ग्राम पंचायतों में योग कराया जाएगा। गहरौली संवाद के अनुसार स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि योग दिवस की तैयारी कर ली गई है। गोद इंटर कॉलेज व प्राइमरी शिक्षकों द्वारा भी योग दिवस की तैयारी की गई है।