फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   cultural,hamirpur,ganesh pujan

हवन-पूजन के साथ गणेश महोत्सव का समापन

Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
cultural,hamirpur,ganesh pujan
भरुआसुमेरपुर। दस दिवसीय गणेश महोत्सव का सोमवार को हवन-पूजन के साथ ही समापन हो गया। इसके बाद भक्तों ने गणेश प्रतिमा को नगर भ्रमण करने के बाद तपोभूमि स्थित तालाब में विसर्जित किया। गणेश पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे में गणेश महोत्सव के चलते बीते गणेश चतुर्थी को नगर पंचायत के सामने श्रीगणेश सेवा समिति ने सिद्धिविनायक की प्रतिमा का विराजमान कर दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

सोमवार को गणेश महोत्सव के पूर्ण होने पर भक्तों ने हवन यज्ञ कर समापन किया। इसके पश्चात सिद्धिविनायक की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने के बाद कस्बे के तपोभूमि स्थित तालाब में विसर्जित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, समिति के अध्यक्ष बाबू सोनी, रामजी तिवारी, सोनू तिवारी, राकेश ओमर, बालगोपाल गुप्ता, विनोद ओमर, अतुल दुबे, अशोक गुप्ता, बिनीता गुप्ता, संजय ओमर आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी रवि यादव व सफाई नायक रज्जू यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed