फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Crowds thronged for DAP; the secretary had to call the police.

Hamirpur News: डीएपी के लिए उमड़ पड़ी भीड़ सचिव को बुलानी पड़ गई पुलिस

Thu, 29 Oct 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged for DAP; the secretary had to call the police.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में गुरुवार को डीएपी के वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अव्यवस्था और हंगामे के चलते केंद्र प्रभारी को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद किसानों को कतारबद्ध कर खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए डीएपी खाद के दो ट्रक पहुंचे थे। खाद आने की जानकारी मिलते ही तड़के से ही किसानों का जमावड़ा लगने लगा। वितरण शुरू होते ही किसानों में पहले खाद लेने की होड़ मच गई और शोर-शराबा शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रभारी शिव सिंह ने किसानों को कतार में लगकर शांतिपूर्वक खाद लेने की अपील की लेकिन हंगामा जारी रहा। उन्होंने थानाध्यक्ष को सूचना देकर पुलिस बल बुलाया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए किसानों को लाइन में लगवाया। प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम तक 200 किसानों को खाद की पर्ची दी गई। शुक्रवार को भी खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed