{"_id":"5ce43d89bdec2207014a11a1","slug":"youth-killed-wife-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल
Tue, 21 May 2019 11:33 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Tue, 21 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर सड़क किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त लोडर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टू लेन हाईवे पर कुछेछा स्थित एक ढाबे के पास बेकाबू डंपर ने लोडर में टक्कर मारते हुए जालौन निवासी बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। कुछेछा पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर की स्टेयरिंग में फंसे चालक व महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक को उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया।
जालौन जिले के माधौगढ़ निवासी जितेंद्र सिंह कुशवाहा (40) पुत्र छोटे सिंह का बांदा जिले के पैलानी डेरा में कमल कान्वेंट नाम से विद्यालय संचालित है। यहीं पर मकान भी है। इसकी दोनों बेटियां स्नेहा व अंजनी बांदा में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी पुष्पा (35) के साथ बाइक से माधवगढ़ जा रहा था। तभी टू लेन हाईवे पर कुछेछा के पास स्थित लल्ली ढाबा के पास महोबा की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने सामने से आम भरे लोडर पर कटबाजी करते हुए टक्कर मार दी।
जिससे लोडर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आम सड़क पर फैल गए। डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद भी चालक डंपर को नियंत्रित नहीं कर सका और लोडर के पीछे चल रहे दंपति की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे जितेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुष्पा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची कुछेछा पुलिस ने डंपर की स्टेयरिंग में फंसे डंपर चालक रहीस अहमद (45) पुत्र शरीफ अहमद निवासी मेंहदीगंज लखनऊ को निकाला। इसके बाद घायल पुष्पा व चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद चालक की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है।