फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Yamuna bridge traffic will start from today

यमुना पुल पर आज से शुरू होगा आवागमन

Fri, 24 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 24 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Yamuna bridge traffic will start from today

क्षतिग्रस्त यमुना पुल पर शुक्रवार दोपहर से आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि पुल की मरम्मत का काम अभी जारी है, लेकिन क्षतिग्रस्त कोठी के एक हिस्से की स्लैब पक जाने की वजह से बनाया गया ओवरब्रिज हटा दिया गया है। निर्माण इकाई पीएनसी के इंजीनियरों का कहना है कि ऊपर से गिट्टी, मौरंग व अन्य वस्तुओं से लदे ट्रक, डंपर व कंटेनरों को गुजरने दिया जाएगा, लेकिन ओवरलोडिंग वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


मालूम हो कि 19 जून को यमुना पुल की स्लैब धंस गई थी। जिसका निर्माण पीएनसी के इंजीनियरों ने करीब 12 दिन में पूरा कर एक जुलाई से वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी थी। मगर पुल करीब 24 घंटे ही चल सका।
विज्ञापन


दो जुलाई को पुल की दूसरी कोठी की स्लैब व बीम फिर दगा दे गई। तब पुल के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्णत: रोक लगा दी गई थी। हालांकि निर्माण इकाई ने क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाकर हल्के वाहनों की आवाजाही बरकरार रखी थी, इससे आम जनमानस को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के दौरान यमुना पुल की और बीमों के क्रेक होने का मामला सामने आया, जिस पर पीएनसी ने मरम्मत कार्य किया। निर्माण इकाई पीएनसी के इंजीनियरों की मानें तो उनका स्पष्ट कहना है कि इस पुल के ऊपर से ओवरलोड वाहनों को निकालना खतरे से खाली नहीं है।


इसी के चलते पुल पर साइन बोर्ड भी लगाया गया है। शुक्रवार की दोपहर 2 बजे से सभी वाहनों के लिए पुल के ऊपर से यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

अवर अभियंता, पीएनसी मनीष सिंह ने कहा कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य पूरा करने के साथ-साथ बनाए गए ओवरब्रिज को भी हटा लिया गया है। साथ ही पुल के दो हिस्सों में मरम्मत कार्य भी होता रहेगा। पुल के ऊपर से अंडरलोड वाहन ही निकले तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।
         

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed