फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wrong injecting maternal deaths

गलत इंजेक्शन लगाने से प्रसूता की मौत

Mon, 11 May 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 11 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wrong injecting maternal deaths

जिला महिला अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सुमेरपुर कसबा निवासी बांके सोनी की पत्नी गौरादेवी (30) को रविवार सुबह 9 बजे परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जेठानी ऊषा ने बताया कि अस्पताल की डा.पूनम सचान ने ने पेट में पल रहे बच्चे का वजन अधिक बताकर आपरेशन कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


मगर परिजनों ने आपरेशन न कराने की बात कह साधारण डिलेवरी से बच्चा होने के लिए कुछ देर इंतजार को कहा। इसके बाद चिकित्सक ने स्टाफ नर्स से गौरादेवी को ग्लूकोज की बोतल व एक एंटीबायटिक इंजेक्शन लगाने को कहा। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी और मुंह से फेना निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चिकित्सकों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन उसे बचा नहीं सके। मौत के बाद परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया।

खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है। चिकित्सक डा.पूनम सचान ने बताया कि प्रत्येक मरीज को जो इंजेक्शन एंटीबायटिक का लगाया जाता है उसी इंजेक्शन का प्रयोग किया गया है। साथ ही बताया कि प्रसूता को लगाया गया ग्लकोज व इंजेक्शन पूरी तरह से सही था। फिर भी घटना की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed