फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman 's murder

महिला की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया

Mon, 11 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 11 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman 's murder

थाना ललपुरा के कलौलीजार गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर

विज्ञापन
लटका दिया गया। मृतका के पिता ने दामाद सहित सात ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

कलौलीजार गांव निवासी कल्याण सिंह की पत्नी रीना (22) की बीती रात फांसी पर लटकने से मौत हो गई। सूचना पर थाना कुरारा के लहरा गांव निवासी मायके पक्ष के लोग आ गए। मृतका के पिता नारायण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने 13 फरवरी 2013 को रीना की शादी कल्याण सिंह के साथ की थी।

शादी के बाद से ही ससुराली पक्ष के लोग दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। भाई जयकरन सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 8 बजे बहनोई ने फोन पर कहा कि उसकी बहन लड़ रही है। तब उसने कहा बहन से बात कराओ मैं समझा दूंगा तो उसने झूठ बोला कि वह सो गई है।

आरोप लगाया कि बहन की हत्या करने के बाद उसे फोन पर झगड़ा करने की सूचना दी है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व तहसीलदार सालिगराम पहुंचे। शव को फांसी के फंदे से उतारने के बाद पंचनामा भरवाया। पुलिस को कल्याण ने बताया कि शनिवार को अरहर की फसल की कुटाई को लेकर विवाद हुआ था।

तभी उसने अपने ससुर को झगड़े की बात बताई थी। लेकिन तब मामला शांत हो गया था। रात दस बजे वह दो वर्ष की बेटी मनु के साथ घर के बाहर सो गया। वहीं पर उसकी मां सियादुलारी भी पहले से ही सो रही थी। सुबह देखा तो घर के अंदर उसकी पत्नी फंदे पर लटकी थी। मृतका के पिता नारायण की तहरीर पर पति कल्याण सिंह, सास सियादुलारी, जिनेबाबू, धनीराम, मनोज, राकेश व दादू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed