फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Woman's death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman's death in suspicious circumstances
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखतेे मृतका के मायके वाले - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिडरा गांव में शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव लटका मिला। ससुरालियों ने जहां बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है, वहीं मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



सिडरा गांव निवासी सीता (25) पत्नी राजेंद्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक कमरे में लटका हुआ मिला। जानकारी होने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र के चचेरे भाई लक्ष्मीनारायन यादव ने बताया कि सीता को काफी दिनों से पेट दर्द रहता था।इलाज के लिए शनिवार को उसकी चाची उसे लक्ष्मी बाई तिराहा स्थित सरकारी अस्पताल में ले गई।  घर पहुंचने के बाद चाची नहाने चली गई और बड़ी बहू जानवरों वाले घर में जानवरों को पानी पिलाने गई थी। तभी सीता ने फांसी लगा ली। बाद में घर पहुंचे राजेंद्र ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


बगल के घर से जाकर आंगन की कुंडीी खोली। देखा तो सीता फांसी पर लटकी थी। उसे  लोग सदर अस्पताल ले गए,  जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पिता थाना जलालपुर गांव निवासी जंगबहादुर सिंह ने बताया कि उसने सीता की शादी 27 अप्रैल 2015 को राजेंद्र से की थी। वह मोटर साइकिल व सोने की चेन की मांग कर रहा था, जिसे न पूरा करने पर  ससुरालीजनों ने हत्या कर उसका शव फांसी पर लटका दिया। उसने मामला दर्ज कराए जाने की बात कही। वहीं मृतका की छोटी बहन संगीता ने राजेंद्र पर परिवार की किसी महिला से अवैध सबंध की बात भी कही है। उसका कहना है कि इसी कारण उसकी बहन की हत्या कर फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सिडरा गांव में शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव लटका मिला। ससुरालियों ने जहां बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है, वहीं मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed