फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Wife had filed murder of conductor

पत्नी ने कराई थी कंडक्टर की हत्या

Wed, 15 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 15 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

मप्र के छतरपुर में हुई राठ डिपो के कंडक्टर की हत्या

विज्ञापन
का राज एमपी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। कंडक्टर जुनेद पुत्र रहमत निवासी पठनऊ की हत्या उसकी पत्नी साहिबा ने प्रेमी और दो शूटरों से कराई थी।

पुलिस ने प्रेमी साहिल और साहिबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से कंडक्टर की टिकट मशीन, तीन मोबाइल, एक तमंचा और अल्टो कार बरामद की है।

गौरतलब है कि 23 मार्च को राठ डिपो में तैनात कंडक्टर जुनेद रोडवेज की बस लेकर छतरपुर गया था। छतरपुर के एएसपी नीरज पांडेय ने बताया कि रात करीब 8 बजे जुनेद अपनी बहन के घर जा रहा था। रास्ते में उसका परिचित साहिल मिल गया और उसे गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी में पहले से बैठे दो अन्य युवकों ने जुनेद के सिर पर तमंचा अड़ा दिया। ये लोग जुनेद को झनझन देवी मार्ग पर एक वेयर हाउस के पास गोली मारकर हत्या कर दी। जुनेद को आठ गोलियां मारी थी। हत्या के बाद आरोपी अल्टो कार से गढ़ी मलेहरा होते हुए महोबा के रास्ते राठ पहुंच गए।

एएसपी ने बताया कि जांच में शक क ी सुई जुनेद की पत्नी साहिबा और दूर के रिश्ते में मामू साहिल पर थी। दोनों के मोबाइल की काल डिटेल निकाली गई तो पता चला कि दोनों ने घटना क े पहले और बाद में लंबी बातचीत की थी। पुलिस ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed